26.5 C
Raipur
July 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे में धुत युवक की गुंडागर्दी: किसान पर हमला

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के नगरगांव में शनिवार दोपहर एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि शराब के नशे में पहुंचे एक युवक ने किसान को झूठे केस में फंसाने की बात कहकर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नगरगांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा, जो खेती-किसानी का काम करते हैं, अपने साथी बसंत दुबे और मुकेश पांडेय के साथ महामाया चौक के पास करीब 3 बजे बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही कपिल निषाद शराब के नशे में वहां पहुंचा और ओमप्रकाश से गाली-गलौज करने लगा।

आरोपी ने ओमप्रकाश पर आरोप लगाया कि उसने उसे पहले एक झूठे केस में जेल भिजवाया था। इसी रंजिश में आरोपी भड़क गया और किसान पर हाथ-पैरों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कपिल ने ओमप्रकाश के दाहिने हाथ को दांत से काट लिया, जिससे हाथ से खून बहने लगा। झगड़े में ओमप्रकाश की पीठ पर भी चोट आई है।

घटना के समय मौके पर मौजूद बसंत दुबे और मुकेश पांडेय ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पीड़ित ओमप्रकाश वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

admin

जगदलपुर में किसानों का उग्र प्रदर्शन: कलेक्टरेट का घेराव, बोधघाट परियोजना रद्द करने, मक्का MSP, किसान पेंशन और GST खत्म करने सहित 11 सूत्रीय मांगें

admin

सांसद बृजमोहन का अफसरों पर सख्त रुख, शिकायत मिलते ही नायब तहसीलदार से पूछा- “कितना पैसा लेते हो?”

admin

Leave a Comment