September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर इंजीनियर ने दी जान

बिलासपुर: शिवनाथ नदी पुल से एक युवक द्वारा अचानक छलांग लगा देने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों ने युवक को नदी में कूदते देखा और तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण कुछ ही पलों में वह डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की पहचान उसकी जेब और बैग की तलाशी के बाद हुई, जिसमें से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज बरामद किए गए। दूसरे मोबाइल में सिम डालने पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भत्तमानपुर का निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभिषेक राय रायपुर स्थित श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस को उसकी जेब से रायपुर से लवन तक की बस टिकट भी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह रायपुर से बस द्वारा लवन पहुंचा और वहां से किसी अन्य साधन से जोंधरा होकर शिवनाथ नदी क्षेत्र तक आया होगा।

फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजनों के बयान और आगे की पूछताछ के बाद घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। पुलिस ने शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

“मुख्यमंत्री निवास में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण रूप में नन्हें-मुन्नों ने बांधा समा”

admin

मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की, गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ में बही भक्ति की बयार

admin

85 मकानों की कार्रवाई पर गरमाई सियासत, CM साय का पुतला जलाएगी कांग्रेस

admin

Leave a Comment