25.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर सख्ती: एस्मा उल्लंघन में 12 सहकारी कर्मचारियों पर केस दर्ज

रायपुर। सहकारी समितियों के हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एस्मा लागू कर दिया है। धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी कर्मचारियों को तुरंत मंडियों में लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं पहुंचे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

रायपुर के पुरानी बस्ती, खरोरा, धरसींवा और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्रों में दर्जनों कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा संधारण व विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुरानी बस्ती क्षेत्र में राजू दास, ओमप्रकाश माहले, विजय गुप्ता, सुभाष, आनंद सहित कई कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

धरसींवा में बुज मोहन देवांगन, तिल्दा में रामकुमार वर्मा और पोषण लाल धुरंधर, जबकि खरोरा में कौशल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह सभी कर्मचारी मंडियों में कंप्यूटर ऑपरेट करने की ज़िम्मेदारी संभालते हैं।

 

Related posts

1.70 करोड़ कॉल्स से बनी जिंदगी की लाइन: छत्तीसगढ़ का ‘112 मॉडल’ बना भरोसे का नंबर, 4 लाख लोगों की जान बची; जानिए सिस्टम कैसे करता है चमत्कार

admin

एमबीबीएस छात्र ने घर में खुद को मारी गोली: कांग्रेस नेता का बेटा था संस्कार, डिप्रेशन की आशंका, परिवार में मातम

admin

कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, दो की मौत की सूचना

admin

Leave a Comment