April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में स्वच्छता पर सख्ती: कचरा फेंकने वालों पर निगम की बड़ी कार्रवाई

स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए रायगढ़ नगर निगम ने इस बार सख्त रणनीति अपनाई है। बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थानों और वार्डों के संवेदनशील पॉइंट्स पर लगाए गए कैमरों के फुटेज के आधार पर निगम की टीम रोजाना कार्रवाई कर रही है।

जिन स्थानों पर पहले खुली जगहों में कचरा पड़ा रहता था, वहां अब लगातार निगरानी होने लगी है, जिससे कई जगहों पर गंदगी में कमी भी देखी जा रही है। निगम का दावा है कि यह कदम शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा सुधार है।

हालाँकि विपक्ष का कहना है कि नगर निगम पहले ही यूज़र चार्ज के नाम पर मनमानी राशि वसूल रहा है और अब भारी जुर्माना लगाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। विपक्ष का तर्क है कि कचरा उठाने की व्यवस्था सुधारी जाए, जबकि निगम प्रशासन का कहना है कि नियमों का पालन करवाने के लिए कड़ाई जरूरी है।

साथ ही, निगम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पकड़े जाने पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का दंड लगाया जाएगा और दोबारा गलती पर राशि बढ़ भी सकती है।

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट पर BJP का सियासी संदेश: लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा, दिग्गज दावेदारों की उम्मीदें टूटीं

admin

शोएब ठेबर पर जेल में मुलाकात प्रतिबंध, नियम उल्लंघन बना वजह

admin

रायपुर पंडरी में महिला की दुकान में तोड़फोड़: अज्ञात युवक ने गाली-गलौज के बाद फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

admin

Leave a Comment