September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में LPG काला कारोबार का भंडाफोड़: 86 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में घरेलू LPG सिलेंडरों की काला बाजारी करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। इसी कार्रवाई के तहत तोरवा पुलिस ने बुधवार को हेमुनगर स्थित एक घर में छापेमारी कर 86 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसमें 43 सिलेंडर भरे हुए मिले, जबकि बाकी खाली थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधी कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में घरेलू गैस का भंडारण कर उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और मौके से अजय मेघानी तथा सुनील कुमार को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पुलिस ने जब दोनों से सिलेंडरों के स्रोत और काला बाजारी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में LPG गैस की कमी का फायदा उठाकर अवैध कारोबार बढ़ रहा था, जिसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब्त सिलेंडरों को आगे की जांच के लिए खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है।

Related posts

गरियाबंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार

admin

अब ट्रेन नहीं बनेगी खतरा: धरमजयगढ़ में 2500 करोड़ से बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर

admin

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पर सियासी संग्राम, ओपी के आरोप पर टीएस का करारा जवाब

admin

Leave a Comment