रायपुर | नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली 60वीं अखिल भारतीय DGP–IG कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, PM मोदी को नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहराया जाएगा, जिसे अस्थायी मिनी पीएमओ (PMO) की तर्ज पर विकसित किया गया है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह एम-11 में रुकेंगे, जिसे विशेष रूप से रेनोवेट कर “मिनी एमएचओ (MHO)” की तरह तैयार किया गया है।
VVIP बंगलों में तीन दिन तक यहीं बनेगा भोजन
PM और गृह मंत्री के लिए तैयार बंगलों में ही पूरे तीन दिन का भोजन बनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी के एक बड़े होटल के शीर्ष शेफ को एंगेज किया गया है।
भोजन में—
- पालक साग
- मेथी–सरसों साग
- बथुआ
- पत्तागोभी
- फूलगोभी जैसी मौसमी सब्ज़ियां
शामिल की गई हैं।
NSA अजीत डोभाल के लिए भी नवा सर्किट हाउस में विशेष कमरा तैयार किया गया है।
मिनी पीएमओ बना एम-1: 6 सूट और हाई-टेक सेटअप
नए स्पीकर हाउस एम-1 को वीवीआईपी मानकों के अनुसार अपग्रेड किया गया है।
● यहां 6 सूट तैयार किए गए हैं।
● प्रत्येक कमरे में नया फर्नीचर लगाया गया है।
● सभी वीवीआईपी रूम हाई-स्पीड वाई-फाई से लैस हैं।
● ड्रॉइंग रूम, वेटिंग रूम, लिविंग रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किया गया है।
कॉन्फ्रेंस हॉल में 6 बड़े टीवी लगाए गए हैं, जिन पर एक साथ कई चैनलों की लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा होगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेटअप भी तैयार है। गार्डन की सजावट के लिए फूल बेंगलुरु और केरल से विशेष रूप से मंगाए गए है ।
एम-11 पूरी तरह रेनोवेट, शाह की पसंद के पौधे लगाए गए
गृह मंत्री अमित शाह के लिए एम-11 को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है—
हर कमरे में नया फर्नीचर ,अलग कॉन्फ्रेंस हॉल ,अलग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा अधिकारियों के लिए अलग कैम्पस रुकने की व्यवस्था गार्डन में शाह की पसंद के पौधे लगाए गए हैं
अस्थायी पीएम हाउस (एम-1) की संरचना
- 5 बेडरूम
- 2 ड्रॉइंग रूम
- 1 लिविंग रूम
- 2 वेटिंग रूम
- 1 कॉन्फ्रेंस हॉल
- 1 मिनिस्ट्री चेंबर
- 6 OSD रूम
- 4 ऑफिस
अस्थायी एमएचओ हाउस (एम-11) की संरचना
- 3 बेडरूम
- 1 मिनिस्ट्री चेंबर
- 1 कॉन्फ्रेंस हॉल
- 1 हॉल
- 6 ऑफिसर रूम
