May 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दो दिन में 12 लाख का अवैध धान जब्त: बिलासपुर में बिना दस्तावेज़ परिवहन-संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर जिले में अवैध धान परिवहन और संग्रहण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दो दिनों में प्रशासनिक टीम ने कुल 888 बोरियों में लगभग 382 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई जिला कलेक्टर संजय अग्नवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

मस्तूरी-कोटा और तखतपुर क्षेत्र में छापेमारी

गुरुवार को मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी तथा बेलगहना स्थित विशेष ट्रेडर्स और तखतपुर क्षेत्र के कई स्थानों में कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 355 बोरियों में 142 क्विंटल धान जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार यह धान बिना दस्तावेज़ के संग्रहीत एवं खरीदी-बिक्री के संदिग्ध उद्देश्य से रखा गया था।

जब्त धान की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी इस धान को किसी सहकारी समिति में खपाने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई।

एक दिन पहले 7.44 लाख का पकड़ा गया था धान

बुधवार को भी जिला प्रशासन ने बृहत अभियान चलाकर बैरतोरी, कोटा, रतनपुर और रानीगांव में पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 533 बोरियों में 240 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7.44 लाख रुपये है।

सभी मामलों में मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने दी चेतावनी

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे ने बताया कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पकड़ में है। बिचौलियों और अवैध कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

भाजपा के मार्गदर्शक बिसे यादव ‘गुरुजी’ का निधन, डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक यात्रा से गहरा नाता

admin

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर नक्सलियों का सफाया, 3 बड़े लीडर ढेर, मुठभेड़ में तनाव

admin

ई-मेल से बम धमकी से मचा हड़कंप, हाईकोर्ट व बलौदाबाजार जिला न्यायालय की घंटों चली तलाशी

admin

Leave a Comment