April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: सप्लाई नेटवर्क के तीन सेल्समैन गिरफ्तार

दुर्ग जिले की नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन और सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। 1 दिसंबर को की गई इस कार्रवाई के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इससे पहले पुलिस 28 पेटी देशी मदिरा,  टाटा सफारी वाहन और पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी थी।

29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदिनी–खुंदनी मार्ग पर बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। घेराबंदी कर रोके गए वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी मदिरा बरामद की गई। मौके से आरोपी नरेश कुर्रे, बाबलू, आर्यन कुमार लहरे और प्रभु बारले को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े तीन और लोगों—हितेश सय्यान और विचित्र दास को भी पकड़ा गया। आगे की विवेचना में पुलिस की नजर नंदिनी–खुंदनी स्थित सरकारी शराब दुकान के तीन सेल्समैनों पर गई, जिनकी गतिविधियों की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार ये तीनों सेल्समैन अधिकृत दुकान से शराब को अवैध रूप से निकालकर तस्करों को सप्लाई करते थे, जिससे यह नेटवर्क लगातार सक्रिय था। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने तीनों—नारायण जोगी, अमरजीत महतो और नितेश साहू—को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

नंदिनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Related posts

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा: स्मारिका विमोचन, सिम्स ऑडिटोरियम में कड़ी सुरक्षा, रात यहीं गुजारेंगे

admin

छत्तीसगढ़ में फिर सस्ती बिजली का प्लान तैयार: 200 यूनिट तक बिल आधा करने की तैयारी, मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा गया प्रस्ताव; 14 लाख परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद

admin

कटहल से खेती में क्रांति! अब छत्तीसगढ़ बना देश का टॉप-5 उत्पादक राज्य

admin

Leave a Comment