छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के तहत 240 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 87 नई सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। इन सड़कों की कुल अनुमानित लंबाई करीब 237 किलोमीटर होगी, जो जिले के सुदूर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।
जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में प्रमुख सड़कें
जगदलपुर ब्लॉक
तिरिया से पुलचा तक 14.40 किमी लंबी मुख्य सड़क का निर्माण होगा। यह मार्ग बाज़ार, स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंच को आसान बनाएगा ।
लोहंडीगुड़ा ब्लॉक
बारसूर–पल्ली सड़क से कचनार तक 7.50 किमी सड़क स्वीकृत की गई है। यह सड़क ग्रामीणों के लिए मुख्य आवागमन मार्ग को बेहतर बनाएगी।
दरभा ब्लॉक में भी बनेगी कई महत्वपूर्ण सड़कें
सबसे चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले दर्भा ब्लॉक में भी कई सड़कें शामिल की गई हैं— दरभा–कोलेंग सड़क से खासपारा–कलालगुर मार्ग, लेंदड़ा अटल चौक से भाटागुड़ा जोड़ने वाली सड़क, कुरंगापारा से जालाघाटपारा होते हुए चालकीपारा तक सड़कें भी स्वीकृत हैं । ये सभी सड़कें घने जंगलों वाले उन इलाकों में बनाई जाएँगी, जहाँ सड़क सुविधा की भारी कमी थी।
किस ब्लॉक में अधिकतम निर्माण?
इस परियोजना में बकावंड और लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक — 50 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें स्वीकृत की गई हैं ।
परियोजना का उद्देश्य – ग्रामीण जीवन में सुधार
यह योजना सिर्फ सड़क निर्माण नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में—
विकास, शिक्षा तक पहुंच, स्वास्थ्य सुविधाएँ, रोजगार अवसर को मजबूत करने का प्रयास है।कई स्वीकृत सड़कें ऐसे इलाकों में हैं जो दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ेंगी और ग्रामीणों के लिए वास्तविक जीवनरेखा साबित होंगी।
