September 6, 2026
The Defence
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 8 दिनों में 200 करोड़ पार; रेड-2 और सिकंदर के रिकॉर्ड ध्वस्त

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती नजर आ रही है। रिलीज के महज आठ दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कमाई के मामले में ‘रेड-2’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सिकंदर’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती रुझानों से ही साफ हो गया था कि फिल्म दर्शकों के बीच खास असर छोड़ने वाली है, लेकिन जिस रफ्तार से इसका कलेक्शन बढ़ा, उसने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है।

सेकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 240.11 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। इसके बाद चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें, छठे और सातवें दिन लगातार 27-27 करोड़ रुपये की कमाई हुई। आठवें दिन भी फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया, हालांकि नौवें दिन कलेक्शन 0.86 करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद कुल कमाई ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की कतार में ला खड़ा किया है।

कहानी की बात करें तो ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूसी एजेंट की कहानी है, जो दुश्मन देश के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ कर देश को बचाने के मिशन पर निकलता है। फिल्म की कहानी 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ा है।

फिल्म में विलेन की भूमिका में अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की हर तरफ सराहना हो रही है, वहीं एक्शन, कहानी और निर्देशन को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी ‘धुरंधर’ की कमाई स्थिर रह सकती है और यह फिल्म जल्द ही और नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Related posts

राज्य युवा महोत्सव का आगाज़ आज, बहतराई में जुटेंगे 3000 युवा; सीएम साय करेंगे शुभारंभ

admin

धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना: दमदार एक्टिंग पर फैन्स दीवाने, फराह खान ने की ऑस्कर की मांग—अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड

admin

Aamir Khan recalls spending 8 days with Indian soldiers after Kargil War: ‘I stayed a night in a bunker’

admin

Leave a Comment