22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, जांजगीर में भव्य आयोजन; जेपी नड्डा करेंगे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर लगभग 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे जांजगीर रवाना होंगे। जांजगीर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करना है। इस दौरान विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। साथ ही लाभार्थियों से संवाद और सम्मान समारोह का भी आयोजन प्रस्तावित है।

जेपी नड्डा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे। इस आयोजन को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

कार्यक्रम के समापन के बाद जेपी नड्डा शाम लगभग 4:30 बजे जांजगीर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भाजपा के लिए यह आयोजन केवल सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का मंच नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

ब्लैक में शराब बेचने को लेकर हुआ खूनी टकराव: बत्ते से पीट-पीटकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

admin

छत्तीसगढ़ कैडर को मिले तीन नए IAS… जल्द संभालेंगे प्रशिक्षण, कई विभागों में होगी जिम्मेदारियों की तैनाती

admin

रायपुर में झमाझम से तर-बतर शहर…21 जिलों में अलर्ट: गरज-चमक संग बिजली गिरने की चेतावनी, बादलों का डेरा; 86% मानसून कोटा पूरा

admin

Leave a Comment