September 4, 2026
The Defence
accidentsछत्तीसगढ़

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत; JCB से केबिन काटकर निकाला गया शव

रायगढ़। रायगढ जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रहे दो भारी ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे बाद में JCB मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना से पहले एक ट्रेलर ने सड़क किनारे चल रहे एक ग्रामीण को टक्कर मार दी थी और इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काटकर मृत चालक का शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। ग्रामीण को टक्कर मारने और फरार होने के पहलू की भी अलग से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

पुरानी दुश्मनी बनी लूट की वजह, युवक से मारपीट कर बाइक ले भागे तीन आरोपी गिरफ्तार

admin

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जवालाल दरियो 36 साल बाद हुए सेवानिवृत्त, संवाद ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित

admin

छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दिखाई तीखी चाल, चार दिन में गिरेगा तापमान — मौसम विभाग ने दी अलर्ट की चेतावनी

admin

Leave a Comment