September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“कुर्सी पर खेती करतीं मंत्री लक्ष्मी! दिखावे की राजनीति पर गरमाई सियासत”

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर तस्वीरों की सियासत ने माहौल गर्मा दिया है। इस बार चर्चा में हैं राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जो खेत में प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर धान की रोपाई करती हुई नजर आईं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद साझा की थी, लेकिन जैसे ही यह वायरल हुई, विवादों का सिलसिला शुरू हो गया।

मंत्री लक्ष्मी ने अपने पोस्ट में यह दावा किया कि वह हर साल खेती के सीजन में खेतों में काम करती हैं और किसानों के साथ खड़ी रहती हैं। लेकिन इस बार का अंदाज कुछ अलग था — खुले खेत में कीचड़ और पानी के बीच प्लास्टिक कुर्सी पर बैठकर धान रोपना लोगों को पच नहीं पाया।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर मज़ाक और आलोचना दोनों का विषय बन गई। विपक्ष खासकर कांग्रेस पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि मंत्री सिर्फ फोटोशूट के लिए खेत में उतरी थीं और मेहनतकश किसानों का उपहास कर रही हैं।

उन्होंने तंज कसा — “अगर कुर्सी पर बैठकर खेती होती तो किसानों की हालत आज इतनी बदहाल नहीं होती।”

कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा:

> “धरती माता के पेट में धान बोने का ये कौन-सा स्टाइल है? कुर्सी लेकर खेत में बैठकर फोटो खिंचवाओ और पोस्ट करो, यही नया ट्रेंड बन गया है!”

Related posts

अस्पताल में जुआ खेलना पड़ा भारी! 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज, 2 बर्खास्त, 3 निलंबित

admin

सूरजपुर से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आगाज़, 211 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

admin

रायपुर सिलतरा में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर 57 मोबाइल ले उड़े चोर

admin

Leave a Comment