39.1 C
Raipur
April 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: PRSU की टीम भुवनेश्वर रवाना, 16 विश्वविद्यालयों के बीच होगा मुकाबला

रायपुर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर की महिला क्रिकेट टीम ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें ईस्ट जोन की कुल 16 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल, क्रीड़ा निदेशक प्रो. रीता वेणुगोपाल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजीव चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सभी अधिकारियों ने टीम से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा जताई।

महिला क्रिकेट टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी राहुल कुमार पासवान को सौंपी गई है, जबकि टीम के कोच के रूप में डॉ. विजय मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और टीमवर्क की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि PRSU की टीम इस ईस्ट जोन प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगी।

इस प्रतियोगिता में PRSU की ओर से खुशी तिवारी, प्राची चोबे, बटूल्ला पवित्रा, मानसी यादव, मेघा, पूनम साहू, कनिका मिश्रा, अनुपा, ममता भगत (कप्तान), श्वेता, डाली, जानवी, निशा वर्मा, देवकी सहित अन्य खिलाड़ी भाग ले रही हैं। सभी खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है, जो टीम के मजबूत इरादों को दर्शाता है।

Related posts

महतारी सदन की तराई कर CM ने दिया संदेश – ‘काम में पारदर्शिता जरूरी’ अछोटी में अचानक पहुंचे सीएम, मुरमुंदा में 226 घरों की चाबी सौंपी

admin

लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप: खरोरा में पादरी गिरफ्तार

admin

बिजली विभाग का सख्त एक्शन: बिलासपुर में 270 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 94 लाख बकाया वसूली की कार्रवाई तेज

admin

Leave a Comment