36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर सड़क हादसा: अमरकंटक दर्शन जा रही कार पेड़ से टकराई, दो की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। रायपुर से अमरकंटक पूर्णिमा स्नान के लिए निकले पांच दोस्तों की कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के जंगल मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे में रायपुर निवासी रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक निलेश्वर धीवर और पीछे बैठे उनके दो साथी सुखसागर मानिकपुरी व अमित चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और जंगल के मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस और बचाव दल को करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सावधानी की कमी से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से जंगल और घुमावदार रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Related posts

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना पर घोटाले का आरोप, अमित जोगी ने पीएम को पत्र लिख CBI जांच की मांग की

admin

अंबिकापुर सहकारी बैंक घोटाला :28 करोड़ की हेराफेरी

admin

कुत्ते के जूठे बर्तन में बच्चों को मिड-डे मील, प्राचार्य सस्पेंड, कार्रवाई तेज

admin

Leave a Comment