September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ईरान का एयरस्पेस बंद, रायपुर के यात्री अधर में न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट मुंबई लौटी; कारोबारी परिवार कई घंटे से इंतजार में

रायपुर: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा अचानक अपने हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने का असर भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है। इस फैसले के कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से न्यूयॉर्क जा रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के एक कारोबारी परिवार सहित कई यात्री मुंबई होते हुए अमेरिका जाने वाली फ्लाइट में सवार थे। उड़ान के दौरान जब विमान को ईरान के एयरस्पेस से गुजरना था, तभी एयरस्पेस बंद होने की सूचना मिली। सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस मुंबई एयरपोर्ट लाया गया।

मुंबई लौटने के बाद यात्रियों को न तो आगे की उड़ान का स्पष्ट शेड्यूल दिया गया और न ही ठहरने की पुख्ता व्यवस्था की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना है कि कई घंटों तक अनिश्चितता बनी रही, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ईरान के हवाई क्षेत्र में सुरक्षा हालात सामान्य होने के बाद ही आगे की उड़ानों पर फैसला लिया जाएगा। तब तक यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस पर नजर रखने और एयरलाइंस की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा हालात का सीधा असर आम यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने बनेगी ड्राफ्ट कमेटी, IPS अफसरों को मिलेंगे मजिस्ट्रेट जैसी पावर

admin

दुर्ग में BJP नेता के खेत में अफीम की खेती का खुलासा, मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल; हंगामे के बीच पार्टी ने नेता को किया निष्कासित

admin

धान खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हंगामा: टोकन लिमिट बढ़ाने और परिवहन नियमित करने की मांग, 17 दिसंबर से तालाबंदी की चेतावनी

admin

Leave a Comment