23.6 C
Raipur
September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CG में VIP मूवमेंट के दौरान बड़ा हादसा: उपमुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी से बाइक टकराई, दो युवक गंभीर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेस्ट हाउस के मुख्य गेट के पास हुआ, जहां से उपमुख्यमंत्री का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही VIP काफिला रेस्ट हाउस से बाहर निकला, उसी दौरान सड़क पर आ रही बाइक को एक सरकारी वाहन ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या समन्वय की कमी के चलते हुआ। साथ ही बाइक सवार युवकों की पहचान, वाहन की गति और VIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य में VIP मूवमेंट के दौरान सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस ताजा मामले ने एक बार फिर वीआईपी काफिलों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम तौर पर वीआईपी मूवमेंट के समय रास्तों को क्लियर किया जाता है, बावजूद इसके इस तरह की घटना होना प्रशासनिक व्यवस्था में चूक की ओर इशारा करता है।

Related posts

“बलौदाबाजार में सत्ता का दुरुपयोग, मंत्री के भतीजे पर मारपीट और पुलिस पर पक्षपात के आरोप”

admin

रायपुर स्टेशन बना अपराध का अड्डा: ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक पर चाकू से हमला, 5 बदमाशों ने लूटे पैसे और मोबाइल

admin

छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस संकट पर बवाल, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस के बाद 5 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

admin

Leave a Comment