34.9 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू की नोंक पर डिलीवरी बॉय से लूट, ऑर्डर कैंसिल का बहाना बनाकर मोबाइल और नकदी छीनी

रायपुर में देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सड्डू बाजार चौक क्षेत्र में स्विगी डिलीवरी बॉय को ऑर्डर कैंसिल करने के बहाने बुलाकर दो युवकों ने चाकू की नोंक पर उससे मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान तोष यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम छोटे टेमरी, थाना बसना, जिला महासमुंद का निवासी है। वर्तमान में वह रायपुर के भैरव नगर, संतोषी नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर स्विगी में डिलीवरी का काम करता है। पीड़ित के अनुसार 4 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे उसे बर्गर किंग, शंकर नगर से पार्सल डिलीवरी का ऑर्डर मिला था।

डिलीवरी के लिए जब वह रात करीब 2 बजे दिए गए लोकेशन सड्डू बाजार चौक पहुंचा, तो वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। पार्सल देते ही एक युवक ने ऑर्डर कैंसिल करने की बात कही और अचानक जेब से बटनदार चाकू निकालकर डराने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने पीछे से उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जेब में रखे 500 रुपये नकद भी लूट लिए।

पीड़ित का कहना है कि वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। डरा-सहमा डिलीवरी बॉय किसी तरह परिजनों की मदद से थाने पहुंचा और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में भावुक विदाई सत्र, नए परिसर में शुरू होगी नई संसदीय यात्रा

admin

महिला आरक्षण पर संसद में सक्रिय रहेंगी लक्ष्मी वर्मा

admin

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड डॉक्टर से 1.25 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment