September 6, 2026
The Defence
देश विदेश

शहर के ऊपर डगमगाया एयरफोर्स का विमान, प्रयागराज में तालाब में गिरा; माघ मेला क्षेत्र से महज 3 किमी दूर हादसा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायुसेना का एक विमान उड़ान के दौरान असंतुलित होकर शहर के बीचों-बीच तालाब में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान हवा में अचानक डगमगाने लगा और कुछ ही पलों में नीचे गिर गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह दुर्घटना माघ मेला क्षेत्र से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। विमान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। तालाब के आसपास भीड़ जमा हो गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि विमान के गिरने से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वायुसेना की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

भीड़भाड़ वाले शहरी इलाके और माघ मेला जैसे बड़े आयोजन के नजदीक हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां सतर्क हैं।

Related posts

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का 20 साल बाद निधन: कोमा में बीता आधा जीवन, 15 साल की उम्र में हादसे ने छीनी थी चेतना

admin

बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 6 लाख करोड़ स्वाहा: सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; कल की तेजी आज गायब*

admin

भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासत तेज औवेसी बोले- पैसा 26 शहीदों की जान से बड़ा है क्या?; उद्धव गुट का तंज- प्रधानमंत्री को भेजेंगे सिंदूर, पाकिस्तान से रिश्तेदारी कर लें

admin

Leave a Comment