राजधानी रायपुर के व्यस्ततम क्षेत्र सदर बाजार में स्थित एक सर्राफा दुकान में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई और मौका देखकर सोने की चेन चोरी कर फरार हो गई। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब महिला की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
घटना 15 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस सर्राफा दुकान में एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकान में मौजूद सेल्समैन से सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान महिला ने बातों में उलझाकर ध्यान भटकाया और इसी बीच एक सोने की चेन उठाकर अपने पास रख ली।
वारदात के बाद जब दुकान के स्टाफ को चेन कम होने का शक हुआ, तो तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में महिला चोरी करते हुए साफ नजर आ रही है। चोरी गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है।
दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के इलाकों में फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ा रही
