April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गंदगी में बन रही ब्रेड पर निगम की छापेमारी, अनहाइजीनिक फैक्ट्री सील

रायपुर शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बेकरी फैक्ट्री को सील कर दिया। यह कार्रवाई जन शिकायत मिलने के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि बेकरी में अत्यंत गंदगी के बीच ब्रेड और अन्य बेकरी आइटम तैयार किए जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन-6 के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता के मानकों का खुला उल्लंघन पाया गया। ब्रेड, क्रीम रोल, टोस्ट और डोनट जैसे खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए थे, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। कर्मचारियों को बिना मास्क और ग्लव्स के काम करते हुए देखा गया, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी और हाइजीन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

टीम ने स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल फैक्ट्री को सील कर दिया और वहां तैयार किए जा रहे खाद्य सामान को नष्ट करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस फैक्ट्री से शहर की लगभग 50 दुकानों में बेकरी उत्पाद सप्लाई किए जाते थे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा था।

कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी फूड प्रोडक्शन यूनिट्स को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Related posts

ई-चालान के फर्जी SMS से 10 लाख की ठगी: बिलासपुर-दुर्ग के पार्षद और रायपुर के कारोबारी फंसे; जानें असली और नकली चालान पहचानने का तरीका

admin

RBI का बड़ा कदम: अब चेक जमा करते ही कुछ घंटों में खाते में आएंगे पैसे

admin

कैबिनेट बैठक से NHM कर्मियों को नहीं मिली राहत: बहाली और मानदेय बढ़ोतरी पर नहीं हुआ फैसला, निराश लौटे कर्मचारी

admin

Leave a Comment