24.5 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
DPRछत्तीसगढ़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, 85% से ज्यादा वकीलों ने डाला वोट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026–2028 कार्यकाल के लिए आयोजित चुनाव इस बार खासा चर्चा में रहा। चुनाव में अधिवक्ताओं का उत्साह देखते ही बना, जहां बड़ी संख्या में वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 85.54 फीसदी दर्ज हुआ। यह आंकड़ा दर्शाता है कि बार एसोसिएशन की गतिविधियों और नेतृत्व को लेकर वकीलों के बीच गंभीरता और जागरूकता बढ़ी है।

इस चुनाव में 17 पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिससे मुकाबला काफी रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक हो गया। सबसे अधिक नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी रहीं, जहां कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा उपाध्यक्ष (वरिष्ठ), महिला उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और ग्रंथालय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए भी कई प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की, जिससे चुनावी माहौल पूरे दिन गरमाया रहा।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर सामने नहीं आई। चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर परिणाम घोषित होने के साथ ही नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ करेगी। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी बार की गरिमा, अनुशासन और अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी नेतृत्व प्रदान करेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 39 साल बाद सुनाया 100 रुपए रिश्वत मामले में फैसला

admin

गोलबाजार में खरीदारी के दौरान वारदात, बच्ची की सोने की चेन लेकर भागी महिला

admin

अग्रसेन महाविद्यालय में महिला दिवस पर वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर सेमिनार आयोजित

admin

Leave a Comment