38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट: मौत का आंकड़ा पहुंचा 40 पर 9 लोग अब भी लापता, 19 घायलों का इलाज जारी

तेलंगाना के मेडक जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। हादसे के बाद से अब तक 31 शव मौके से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 9 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी भी 9 लोग लापता हैं और 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का काम चल रहा था। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के कई मकानों की खिड़कियां और दरवाज़े तक चटक गए। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 3 दिनों तक मलबे में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई शवों के सिर्फ टुकड़े ही मिल सके।

प्रशासन ने फैक्ट्री की अनुमति और सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में तय मानकों से ज़्यादा मात्रा में विस्फोटक रखा गया था, जिससे आग ने बड़ा रूप ले लिया।

तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवज़ा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

Related posts

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं! एक को बचाने उतरे लोग भी नहीं लौटे जिंदा

admin

नीतीश ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 मंत्रियों को भी मिले पद

admin

65 लाख मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने का आरोप, आयोग ने दिए सख्त निर्देश

admin

Leave a Comment