42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शादी में गया शिक्षक परिवार, पीछे से घर साफ; 24 घंटे में पुलिस ने चोर को दबोचा”

सारंगढ़ के पवनी क्षेत्र में एक शिक्षक के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना उस समय हुई जब शिक्षक रामलाल साहू अपने परिवार के साथ नई कार खरीदने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी अलमारी से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात तथा जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया।

जब रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने तुरंत पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि कुल लगभग 7 लाख 41 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादी समारोह के दौरान घर में काम करने वाला टेंट कर्मी था, जिसने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

Related posts

रायपुर की बेटी डॉ. अंजली ने लहराया परचम: मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का ताज जीता, अब मिस यूनिवर्स इंडिया की राह पर

admin

फर्जी संपत्ति के सहारे बैंक से 40 लाख की धोखाधड़ी, EOW की जांच में बैंक अधिकारियों की भूमिका उजागर

admin

सक्ती जेल में वीआईपी कल्चर का काला सच उजागर: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

admin

Leave a Comment