September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सुकमा मुठभेड़ में बड़ी सफलता: तीन कुख्यात नक्सली ढेर, कई वारदातों में थे शामिल

Sukma Naxal Encounter:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा क्षेत्र से शनिवार को एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां DRG जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह-सुबह जोरदार मुठभेड़ हुई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में तीन खूंखार नक्सली मार गिराए गए, जिनकी पहचान हो चुकी है।मारे गए नक्सलियों मेंजनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा,CNM कमांडर पोड़ियम गंगी,एरिया कमेटी सदस्य (इंचार्ज सचिव) सोड़ी गंगी शामिल थे।

ये तीनों वांछित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं और सुरक्षा बलों को लंबे समय से इनकी तलाश थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

इधर, सुकमा एसपी किरण चड्ढा लगातार जवानों के संपर्क में हैं और ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रही हैं। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, क्योंकि अभी भी जंगलों में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा—कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा—के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई और अधिक तेज हो गई है। पिछले कुछ महीनों में कई बड़े नक्सली या तो मारे गए हैं या आत्मसमर्पण करने को मजबूर हुए हैं। यह मुठभेड़ भी उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Related posts

कुत्ते के जूठे बर्तन में बच्चों को मिड-डे मील, प्राचार्य सस्पेंड, कार्रवाई तेज

admin

गंगरेल सरकारी क्वार्टर में मिला सहायक आरक्षक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

admin

बीजापुर-नारायणपुर की जेलों को मिला बड़ा दर्जा, बंदियों को अब मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

admin

Leave a Comment