28 C
Raipur
October 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट पर BJP का सियासी संदेश: लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा, दिग्गज दावेदारों की उम्मीदें टूटीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बड़ा फैसला लेते हुए लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। महिला आयोग की सदस्य के रूप में सक्रिय लक्ष्मी वर्मा को टिकट देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और संगठन में नई ऊर्जा के संकेत दिए हैं।

इस सीट के लिए पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भी संभावित दावेदार माना जा रहा था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अंततः लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा जताया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने सामाजिक समीकरण, संगठनात्मक सक्रियता और महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आगामी राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के लिहाज से भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जिससे लक्ष्मी वर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी का दावा है कि लक्ष्मी वर्मा संसद में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी और महिला हितों की प्रभावी पैरवी करेंगी।

Related posts

“योग की आड़ में अय्याशी: डोंगरगढ़ आश्रम से सेक्स टॉय, वियाग्रा और सीक्रेट कैमरे बरामद”

admin

सड़क सुरक्षा माह में मंत्री की लापरवाही: बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे स्कूल शिक्षा मंत्री, सोशल मीडिया पर उठा सवालों का तूफान

admin

जशपुर में BJP नेता का डांस वीडियो वायरल

admin

Leave a Comment