November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चाय पीने रुका ड्राइवर, पीछे से गायब हुआ 42 लाख का कोयला लोड ट्रेलर; GPS से खुला राज!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रेलर में 38.650 टन कोयला लोड था, जिसकी कुल कीमत करीब 42 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है। चालक रास्ते में चाय पीने के लिए रुका था। वापस लौटने पर ट्रेलर गायब मिला।

शिकायत के बाद पुलिस ने GPS लोकेशन की मदद से जांच शुरू की और महज 7 घंटे के भीतर मदकूद्वीप चौक के पास घेराबंदी कर चोरी हुआ ट्रेलर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

सूरजपुर में सियासी संग्राम: मंत्री-विधायक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

admin

छत्तीसगढ़ में RSS प्रमुख का तीन दिवसीय प्रवास, युवाओं और समाज से सीधा संवाद; सामाजिक समरसता पर रहेगा फोकस

admin

महानदी जल विवाद: 44 साल पुराने मामले में 2027 में आ सकता है बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment