40.6 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में BJP नेता के खेत में अफीम की खेती का खुलासा, मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल; हंगामे के बीच पार्टी ने नेता को किया निष्कासित

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बड़ा हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। घटना ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के समोदा और झांझरी गांव की सीमा पर स्थित खेत में अफीम की खेती होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मार्च को खेत में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। बताया जा रहा है कि यह जमीन खसरा नंबर 310 में दर्ज है और इसके मालिक के रूप में मधुमति ताम्रकार और प्रीति बाला ताम्रकार का नाम सामने आया है। कुल लगभग 9 एकड़ 92 डिसमिल जमीन में से 4 से 5 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने की बात भी सामने आई है।

मामले के सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण भी खेत तक पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी हो गई। घटना के बाद यह मामला तेजी से राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

वहीं इस पूरे मामले में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया। दूसरी ओर प्रशासन और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया

Related posts

मोन्था’ से बरसा कहर: पुलिया टूटी, रेल सेवाएं ठप — किसानों की फसलें डूबीं, गांवों का संपर्क टूटा”

admin

ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, साथी के पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी ने की खुदकुशी

admin

छुट्टी के दिन भी न्याय की ढाल” सिविल जज भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी को हाईकोर्ट ने दिलाया एडमिट-कार्ड

admin

Leave a Comment