छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रेणु जी पिल्ले को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल का विलय कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया को और सरल व व्यवस्थित बनाया जा सके। साथ ही, रेणु जी पिल्ले पहले की तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

