20.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, निगम जोन-4 से घर-घर सर्वे शुरू

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नगर निगम के जोन क्रमांक 4 में सर्वे कार्य की शुरुआत कर दी गई है। जनगणना निदेशालय के निर्देश पर निगम आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे की शुरुआत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के अंतर्गत शंकर नगर क्षेत्र से की गई है।

सर्वे अभियान के तहत निगम की टीम क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर रही है। इस प्रक्रिया में मकानों का विवरण, परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां तथा अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही मकानों की नंबरिंग (House Numbering) का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि जनगणना के दौरान किसी भी घर या परिवार का डेटा छूट न सके।

इस दौरान जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशन में कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित जोन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वे टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, जोन 4 में सर्वे शुरू होने के बाद जल्द ही रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी सर्वे और मकानों की नंबरिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जोन की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके, जिससे शहर की आबादी और संसाधनों से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।

Related posts

Fuel Crisis के बीच हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

admin

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा में कहा— समय पर पूरा हों सभी सिंचाई कार्य, जनता को मिले स्वच्छ जल और सिंचित खेतों का लाभ

admin

मुख्यमंत्री ने किया सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट का विमोचन, जिलों की रैंकिंग और स्कोर के आधार पर तय हुई प्रगति

admin

Leave a Comment