36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर जिला न्यायालय से पेशी के दौरान दो कैदी फरार, पुलिस अभिरक्षा से भागे बाप-बेटे की तलाश तेज

रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी के लिए लाए गए दो कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। दोनों आरोपी रिश्‍ते में बाप-बेटे बताए जा रहे हैं और उन्हें मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट पेशी के लिए लाया गया, जहां से उन्होंने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने का मौका तलाश लिया।

जानकारी के अनुसार, पेशी के बाद जब उन्हें वापस जेल ले जाने की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों कैदी पुलिस निगरानी से निकलकर फरार हो गए। ड्यूटी में तैनात आरक्षक ईश्वर गौरी आरोपियों की निगरानी में लगे थे। घटना सामने आते ही पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन शुरुआती घंटों में कोई सफलता नहीं मिली।

आरोपियों के फरार होने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार होने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर दोनों की तलाश में जुटी हैं।

फरार कैदियों की पहचान राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मार्कण्डेय के रूप में हुई है। दोनों को पूर्व में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है और संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब रायपुर कोर्ट परिसर से कैदी फरार हुए हों। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कई आरोपियों का लंबे समय तक सुराग नहीं मिल पाया। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related posts

दुर्ग गोलीकांड के आरोपी करण साव के अवैध मकान पर बुलडोज़र कार्रवाई: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहा

admin

मेडिकल कॉलेजों की भर्ती पर बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में नहीं होगी सीधी भर्ती: शासन की अधिसूचना रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- प्रमोशन से ही भरे जाएंगे पद

admin

देवभोग के होटल में खूनी खेल! महिला की बेरहमी से हत्या, पति और बेटों पर भी ब्लेड से हमला

admin

Leave a Comment