रायपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया, जो पाकिस्तानी मूल का था और ठेकेदारी करता था।आरोप है कि वह एक महिला को परेशान करता था, जिससे नाराज होकर महिला के प्रेमी और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसे ऑटो में डालकर अभनपुर ले जाकर खदान में जिंदा दफना दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि सांस नली में मिट्टी भरने से उसकी मौत हुई, पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
