July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

रायपुर में फर्जी ई-चालान से ठगी, युवक के खाते से 7.42 लाख रुपये गायब

रायपुर में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एक नया ठगी का तरीका अपनाया है। ठग मोबाइल पर फर्जी ई-चालान का मैसेज और फाइल भेजते हैं। जैसे ही व्यक्ति इसे डाउनलोड या क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता है।

हाल ही में एक युवक ने ऐसी ही फाइल डाउनलोड की, जिसके बाद ठगों ने उसके बैंक खाते से करीब 7 लाख 42 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज की गई है और अब साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को न खोलें और ई-चालान की जानकारी सिर्फ सरकारी वेबसाइट या ऐप से ही चेक करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी कवायद, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

admin

वर्क फ्रॉम होम का झांसा, नौकरी के बदले लुटे 61 लाख:

admin

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का भावुक पल: डॉ. रमन सिंह की जमकर तारीफ की, वीणा सिंह से मिले और हालचाल जाना

admin

Leave a Comment