July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बालोद में सनसनी: पेड़ से लटके मिले महिला और युवक के शव

छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक का शव खेत में एक ही पेड़ से लटका हुआ मिला। गांव के लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान संतोषी यादव और थलेश खरांशु के रूप में हुई है, जो गबदी गांव के निवासी थे।

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच किसी संबंध की आशंका जताई जा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related posts

हाईटेक सुरक्षा कवच में होगा रायपुर स्टेशन का नया भवन, 550 कैमरों से 24 घंटे निगरानी

admin

महासमुंद की रागनी का कमाल, 108 देशों के छात्रों संग बनाएंगी सैटेलाइट

admin

कोरबा मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: MBBS छात्र ने हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, परीक्षा दबाव बना वजह?

admin

Leave a Comment