May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा कोर कमेटी में बदलाव, ओपी चौधरी-विजय शर्मा-अमर अग्रवाल की एंट्री

छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी में बड़ा बदलाव किया गया है। नई सूची में मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल को शामिल किया गया है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह और गौरीशंकर अग्रवाल बैठक में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं की गैरमौजूदगी के बाद संगठन में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं।

Related posts

भिलाई में बोरे में मिली महिला की लाश, बदबू से खुला राज; हत्या की आशंका पर जांच तेज

admin

जींस पहनने पर शिक्षक का अपमान: ड्रेस कोड को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर बवाल

admin

यूट्यूब से सीखा चोरी का हुनर, रायपुर में ATM लुटेरा धराया

admin

Leave a Comment