May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी गाड़ियां होंगी ईवी, मुख्यमंत्री साय ने ईंधन बचाने की अपील की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल का सीमित और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण सिर्फ पैसों की बचत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा विषय है।

सीएम साय ने बताया कि राज्य सरकार भी ईंधन की खपत कम करने के लिए सरकारी स्तर पर पहल कर रही है। इसके तहत सरकारी गाड़ियों को धीरे-धीरे ईवी यानी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जाएगा, ताकि प्रदूषण कम हो और ईंधन की बचत हो सके।

Related posts

स्वच्छता संगम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

admin

“स्पेशल एजुकेटर भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी, 28 अक्टूबर को होगा दावा-आपत्ति

admin

आईटीआई प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 21 सितंबर तक कर सकेंगे पंजीयन

admin

Leave a Comment