रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नारायणपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया है कि पुलिस की गोपनीय जानकारी लीक करने और नियमों के खिलाफ काम करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर फरार आरोपी शोएब डेबर पहले ही फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
