छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मेनपावर सप्लाई घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि आर्थिक अपराध सिर्फ सामान्य अपराध नहीं होते, बल्कि इससे देश और समाज की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है।
यह मामला CSMCL में कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान में गड़बड़ी और कमीशनखोरी से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, निजी एजेंसियों से कमीशन लेने के बाद ही भुगतान किया जाता था। ED की कार्रवाई में 28.80 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए थे।
