महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर बिजली गिर गई, जिसमें बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दूसरी घटना में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
