24.1 C
Raipur
July 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की मांग तेज, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को लिखा पत्र

रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से सरकारी कार्यालयों में “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था लागू करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। ऐसे समय में ईंधन बचाने और अनावश्यक आवाजाही कम करने के लिए यह कदम जरूरी है।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि सरकार पहले ही ई-ऑफिस और पेपरलेस व्यवस्था लागू कर चुकी है। ज्यादातर प्रशासनिक काम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किए जा सकते हैं। इसलिए जरूरत के अनुसार वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करना व्यावहारिक और जनहित में होगा।

Related posts

यूके पुलिस का झांसा देकर युवती से ठगी का खेल: 10 लाख रुपए और जेवर लेकर फरार

admin

जांजगीर-चांपा में शिक्षकों के पदस्थापन पर विवाद गहराया, बिलासपुर आयुक्त ने मांगा शिक्षा सचिव से मार्गदर्शन

admin

अभनपुर में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

admin

Leave a Comment