31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता समेत 3 बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई, हत्या के प्रयास से आर्म्स एक्ट तक दर्ज हैं कई मामले

बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल तीन लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कसडोल क्षेत्र के कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवत थवाईत सहित तीन आरोपियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट और सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया।

पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार अपराधों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने जिला बदर की अनुशंसा की थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है।

Related posts

रायपुर में बाहरी संदिग्धों की व्यापक जांच: पुलिस ने ऑपरेशन समाधान के तहत 1,000 से अधिक लोगों की पहचान प्रक्रिया शुरू की

admin

रायपुर से झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तारी, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया अरेस्ट”

admin

नवसृजन मंच करेगा 101 नवजात बेटियों व 9 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान, योजनाओं से जोड़ने लगेंगे हेल्प डेस्क

admin

Leave a Comment