July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन का अफसरों पर सख्त रुख, शिकायत मिलते ही नायब तहसीलदार से पूछा- “कितना पैसा लेते हो?”

रायपुर के आरंग क्षेत्र के समोदा नगर पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर नाराज हो गए। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद सांसद ने मंच से ही अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि लोगों से कितना पैसा लेते हो।

सांसद की बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनता के काम में लापरवाही और पैसों की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को गंभीर मानते हुए सांसद ने 3 दिन के भीतर रिपोर्ट भी मांगी है।

Related posts

नशे में युवक का बेल्ट से कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहा, वीडियो हुआ वायरल

admin

हाईटेक सुरक्षा कवच में होगा रायपुर स्टेशन का नया भवन, 550 कैमरों से 24 घंटे निगरानी

admin

GST की बड़ी कार्रवाई:बिलासपुर में कोयला कारोबार पर शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

admin

Leave a Comment