25.3 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सीतानदी टाइगर रिजर्व में बवाल: कार्रवाई के दौरान डीएफओ पर हमला

धमतरी के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जैतपुरी गांव में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है।  वन विभाग की टीम अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई और कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और टीम का विरोध शुरू कर दिया। हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब डीएफओ वरुण जैन को निशाना बनाकर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिहावा पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

Related posts

शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक ने लगाई खुद को आग में झोंकने की कोशिश, नगर सैनिकों ने बचाई जान

admin

नए साल से पहले पुलिस का शिकंजा: 80 मामलों का हिस्ट्रीशीटर रवि साहू गिरफ्तार, अवैध शराब नेटवर्क ध्वस्त

admin

शहीदी दिवस पर युवाओं का स्वच्छता संग्राम—करबला तालाब में “माय भारत” का जनजागरूकता अभियान

admin

Leave a Comment