धमतरी के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जैतपुरी गांव में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई और कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और टीम का विरोध शुरू कर दिया। हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब डीएफओ वरुण जैन को निशाना बनाकर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिहावा पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
