July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सड़क पर गिरे कुछ रुपये उठाने रुका युवक, अगले ही पल हो गया दर्दनाक हादसा

रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक के कुछ पैसे सड़क पर गिर गए थे। पैसे उठाने के लिए उसने अपनी गाड़ी किनारे रोकी और नीचे उतर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और डायल-112 को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

वीर सावरकर पर दीपक बैज के बयान का अनुराग अग्रवाल ने दिया जवाब

admin

गायब हुई बेटी की मिली खून से लथपथ लाश: रायपुर में खेत से मिला 16 साल की लड़की का शव, चाकू से गोदकर मारा

admin

पोस्टर्स से नदारद रवि भगत ने साधा निशाना, बोले – DMF पर सवाल उठाना जारी रहेगा

admin

Leave a Comment