20 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सड़क पर गिरे कुछ रुपये उठाने रुका युवक, अगले ही पल हो गया दर्दनाक हादसा

रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक के कुछ पैसे सड़क पर गिर गए थे। पैसे उठाने के लिए उसने अपनी गाड़ी किनारे रोकी और नीचे उतर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और डायल-112 को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

दुर्ग में BJP नेता के खेत में अफीम की खेती का खुलासा, मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल; हंगामे के बीच पार्टी ने नेता को किया निष्कासित

admin

“इलाज की जगह लूट! CGMSC में 411 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट ने बेल ठुकराई – कहा ये भरोसे की हत्या

admin

पूर्व महामंत्री, वर्तमान गृहमंत्री पर झूठी FIR कराने वाले अधिकारी का जशपुर तबादला

admin

Leave a Comment