गरियाबंद में पुलिस की नाकाबंदी देखकर गांजा तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कुचलकर भागने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार में उनकी दोनों कारें हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 75 लाख रुपये का डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया।
