36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे के काले साम्राज्य का अंत! करोड़ों की जमीन-मकान जब्त, रवि साहू पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ 66 लाख रुपये की संपत्ति सीज कर दी। पुलिस ने SAFEMA कानून के तहत पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी और उसके परिवार से जुड़ी कुल 16 संपत्तियों को जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक रवि साहू पर एनडीपीएस समेत 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि उसने अवैध कारोबार से कमाई कर कई जमीन, मकान और वाहन खरीदे थे। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

Related posts

रायपुर में 24 घंटे में चार जगह चाकूबाजी, शहर में तनाव का माहौल

admin

छत्तीसगढ़ में हर जिले के स्कूल होंगे मॉडल: शासन ने मांगी तीन साल की योजना, शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

admin

अंतरराज्यीय महिला गैंग गिरफ्तार, चेन स्नेचिंग का खुलासा

admin

Leave a Comment