छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब आपातकाल के दौरान सिर्फ जेल जाने वाले ही नहीं, बल्कि थानों और पुलिस हिरासत में रखे गए लोगों को भी लोकतंत्र सेनानी माना जाएगा। ऐसे लोगों को सम्मान निधि और सरकारी लाभ मिलेंगे। सरकार ने नियमों में बदलाव कर पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। इस फैसले से लंबे समय से योजना से वंचित कई लोगों को फायदा मिलेगा।
