मध्य प्रदेश के मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती का आरोप है कि फेसबुक के माध्यम से पहचान होने के बाद अधिकारी ने शादी का वादा किया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी भी दी।
पीड़िता के अनुसार, मार्च 2025 से जून 2026 तक यह सिलसिला चलता रहा। शिकायत में मुरैना रेस्ट हाउस, सरकारी आवास और ग्वालियर के एक निजी फ्लैट में दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में एक महिला मित्र पर भी दबाव बनाकर समझौता कराने का आरोप लगाया गया है।
